हमारे बारे में (About Us)
स्वागत है आपका Legal Advisory (हिंदी) पर। हम कानूनी सलाहकारों और अधिवक्ताओं की एक समर्पित टीम हैं, जो समाज के हर वर्ग तक कानून की सही और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आज भी हमारे समाज में एक बहुत बड़ा वर्ग ऐसा है जो विभिन्न कारणों से कानूनी जागरूकता (Legal Awareness) और न्याय प्रणाली से दूर रह जाता है। जानकारी के अभाव में लोग अपने अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाते। हमारा मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों के लिए एक मजबूत माध्यम (Instrumentality) बनना है, जो कानूनी पेचीदगियों को आसान भाषा में समझ सकें और अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें।
हमारा विजन और उद्देश्य:
- आम जनता को उनके मौलिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना।
- सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों और नए कानूनों को सरल हिंदी भाषा में प्रस्तुत करना।
- कानूनी सहायता और मार्गदर्शन की जरूरत वाले लोगों तक सही जानकारी पहुँचाना।
यूँ तो कानून की भाषा अक्सर जटिल होती है, लेकिन हमारा प्रयास रहता है कि हर नागरिक इसे अपने दैनिक जीवन के संदर्भ में आसानी से समझ सके।
लोकेंद्र राणा, एडवोकेट
मैनेजिंग एडवोकेट, राणा एंड राणा लॉ फर्म (दिल्ली उच्च न्यायालय एवं भारत का सर्वोच्च न्यायालय)
0 टिप्पणियाँ